फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

शिवपाल सिंह ने की मुख्यमंत्री की तारीफ, कहा ईमानदार

Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 03- जसवंतनगर सीएचसी में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
ऊसराहर। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो ईमानदार है पर नौकरशाही में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता परेशान है पर चुप है। इसका जवाब वह चुनाव में देगी।
विज्ञापन

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव शनिवार सुबह ताखा की नई सीएचसी का मुआयना करने पहुंचे थे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने सपा प्रमुख के बयान से हटकर कहा सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह सुरक्षित है, जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है यदि उन्हें कोरोना हुआ भी तो उसका असर ज्यादा नहीं हुआ। वह खुद भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर की थी। कहा था आप तो ईमानदार हैं, लेकिन नौकरशाही में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि ताखा क्षेत्र में भी कई अधिकारी बिना पैसे लिए काम नही करते हैं। ताखा के तहसीलदार और लेखपाल भी बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं। उन्होंने समारोह में मौजूद एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा से कहा आप तो सही है, लेकिन तहसीलदार को भी सही करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता का आर्थिक शोषण बंद नही हुआ, तो वह खुद तहसील पर क्षेत्र की जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। चाहे फिर जेल ही क्यों न जाना पड़े, लेकिन वह जनता के हितों की लड़ाई नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के एसडीओ क्षेत्र में लोगों का शोषण कर रहे हैं, वह भी अपनी आदत सुधार लें अन्यथा वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सीएमओ डॉ. भगवान दास ने कहा कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। इसलिए मास्क का प्रयोग करे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अब नई सीएचसी पर प्रतिदिन वैक्सीन लगेगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव, पूर्व जिपं सदस्य सुरेश चंद्र यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

पांच सड़कों का किया लोकार्पण
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने विधायक निधि से बनी पांच सड़कों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, अनुज गुप्ता, आशू यादव, राम प्रकाश, सचिन यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed