फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight hundred prisoners of District Jail will be shifted to Central Jail

Etawah News: जिला कारागार के आठ सौ कैदी सेंट्रल जेल में होंगे शिफ्ट

Thu, 14 Sep 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eight hundred prisoners of District Jail will be shifted to Central Jail
इटावा। जिला कारागार के आठ सौ कैदी और बंदी जल्द ही महोला स्थित सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए जाएंगे। इससे क्षमता से अधिक कैदी और बंदी होने की वजह से परेशानी झेल रहे कैदियों, बंदियों को राहत मिल सकेगी। बुधवार देर शाम शासन का आदेश आने के आद जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



शहर में बनी जनपद की जेल में वर्तमान में क्षमता से लगभग तीन गुना अधिक लगभग 18 सौ बंदी और कैदी बंद हैं। जेल पुरानी होने की वजह से उसकी कुछ बैरिक जर्जर भी हो सकी हैं। ऐसे में बैरकों में भी क्षमता से बहुत अधिक बंदी और कैदी बंद हैं। भीषण गर्मी और बारिश के बीच यहां बंद कैदी और बंदिरयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सपा सरकार में बनी महोला जेल में अब कैदियों और बंदियों को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। जिले के कुछ कैदी और बंदियों को शिफ्ट करने के साथ ही आसपास के जिलों कन्नौज, फर्रुखाबाद आदि के भी बंदी और कैदी भेजे गए हैं। कैदियों, बंदियों की परेशानी को देखते हुए शासन ने बुधवार देर शाम आठ बंदी और कैदियों को महोला जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इसमें कहा कि औरैया के कैदी और बंदी जिला कारागार में रहेंगे। इटावा के कैदी और बंदियों को महोला जेल भेजा जाए। इसके बाद जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे कैदियों और बंदियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन



वर्जन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि शासन का आदेश मिला है। इसके आधार पर आठ सौ कैदी और बंदियों को महोला सेंट्रल जेल में जल्द शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे जिला कारागार में बंद कैदी, बंदियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed