फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police beat victim's mother and her mother

पुलिस ने पीड़ित किशोरी व उसकी मां को ही पीटा

Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police beat victim's mother and her mother
बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। इसमें एक महिला घायल हो गई जबकि कुछ चुटहिल हो गए। मामले के पीछे छेड़खानी की शिकायत करना है। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने पीड़ित किशोरी व उसकी मां को ही घर में घुसकर पीटा। पीड़ित किशोरी ने महिला हेल्पलाइन को फोन किया था।
विज्ञापन


लखना चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुए विवाद में करीब एक घंटे तक पथराव हुआ। इसमें महिला घायल हो गई। छेड़खानी की शिकायत करने के चलते विवाद व पत्थरबाजी हुई। बताया गया कि एक किशोरी को स्कूल पढ़ने जाते समय गांव के ही दो युवक छेड़ते थे तथा मना करने पर गली-गलौज करते थे। छेड़खानी की शिकायत किशोरी के घरवालों ने युवकों के घरवालों से की।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। काफी देर तक दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इस दौरान ही किशोरी ने यूपी 100 समेत महिला हेल्पलाइन पर फोन कर घटना की सूचना दी। महिला हेल्पलाइन ने थाना बकेवर को सूचना दी। उधर, दूसरे पक्ष ने भी चौकी पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर लखना चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र उपाध्याय कस्बा इंचार्ज संजय शर्मा काफी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें काफी मात्रा में पत्थर पड़े मिले। पुलिस ने घायल महिला को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिला हेल्पलाइन की सदस्य गुरुवार को पीड़ित किशोरी के साथ बकेवर थाने पर पहुंची। किशोरी के प्रार्थना पत्र पर इंस्पेक्टर बकेवर आलोक राय ने तत्काल छेड़खानी का मामला दर्ज कराया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि रात को पुलिस आरोपियों के साथ उनके घर पर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुस आई तथा उल्टा उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की।


 पुलिस की घर में दबिश के दौरान एक दरोगा की नेम प्लेट व चश्मा भी गिर गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बकेवर आलोक राय से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करा दिया है। किशोरी की शिकायत की जांच की जा रही है। इस दौरान घटनास्थल पर लखना चौकी इंचार्ज की नेमप्लेट व चश्मा गिर गया था, पुलिस ने किसी को नहीं पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed