{"_id":"6aa06e10c281518c160f0c4e","slug":"newlywed-falls-from-first-floor-during-domestic-dispute-condition-critical-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110723-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरेलू कलह में पहली मंजिल से गिरी नवविवाहिता, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरेलू कलह में पहली मंजिल से गिरी नवविवाहिता, हालत गंभीर
विज्ञापन
मुरादनगर। कस्बा रोड स्थित एक बैंक के सामने सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता पहली मंजिल से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गाजियाबाद के निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है।
एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:50 बजे स्थानीय लोगों ने महिला के सड़क पर गिरकर घायल होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो सामने आया कि रिया (26) का अपने पति गौरव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला घर की पहली मंजिल से गिरकर घायल हो गई। हालांकि छत से नीचे कूदने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने अभी घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। बताया कि रिया और गौरव ने 23 मार्च 2026 को कोर्ट मैरिज की थी। शादी को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी की बात भी सामने आई है। घटना के बाद महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में मौजूद रहे। एसीपी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है।