फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mother, daughter, and son-in-law from Gumthal killed in a road accident in Rohtak.

Sambhal News: रोहतक में हुए सड़क हादसे में गुमथल की मां-बेटी और दामाद की मौत

Wed, 09 Sep 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mother, daughter, and son-in-law from Gumthal killed in a road accident in Rohtak.
बनियाठेर (संभल)। हरियाणा के जिला रोहतक के थाना बहादुरगढ़ अंतर्गत रोहतक-बहादुरगढ़ मार्ग पर मंगलवार की रात करीब साढ़े तीन बजे सड़क हादसे में थाना क्षेत्र के गांव गुमथल की मां-बेटी और दामाद समेत तीन की मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर रवाना हो गए। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

गुमथल गांव निवासी विजय सिंह ने बताया कि 20 से 25 लोग बृहस्पतिवार को शाम के वक्त राजस्थान के बागड़ स्थित जाहरवीर मंदिर पर दर्शन करने गए थे। वह भी गया था। सोमवार की शाम सभी लोग दर्शन कर अपनी पिकअप से वापस लौट रहे थे। रात साढ़े तीन बजे करीब रोहतक के रोहतक-बहादुरगढ़ मार्ग पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार मौके से भाग निकला। हादसे में गुमथल गांव निवासी केदारी सिंह की पत्नी रूसी देवी (62) वर्ष और उनकी बेटी सीमा व दामाद ललतेश निवासी गांव मानपुर थाना धनारी की मौत हो गई है। 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। विजय सिंह ने बताया कि पन्नालाल पुत्र केदार सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना में घायल अन्य लोगों को रोहतक हायर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जिन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। मुरादाबाद रेफर लोगों में राजू ठाकुरदास, प्रेम, प्रसोवन व तीन युवतियां सहित आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में परिवार के साथ मजदूरी करता था ललतेश
रोहतक में हुए हादसे में गुमथल की मां-बेटी और दामाद की मौत से गांव गुमथल और मानकपुर थाना धनारी में मातम छा गया। मानकपुर के ग्राम प्रधान गुड्डू ने बताया कि मृतक ललतेश अपनी पत्नी सीमा व दो बेटी ढाई वर्षीय मीनाक्षी व एक वर्षीय हेमलता के साथ कुरुक्षेत्र में रह कर मजदूरी करता था। यहां दो सितंबर को अपनी ससुराल गुमथल आया था। पत्नी सीमा के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed