फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman loses leg in road accident; case registered against roadways bus driver

Ghaziabad News: सड़क हादसे में कटा महिला का पैर, रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman loses leg in road accident; case registered against roadways bus driver
गाजियाबाद। एनएच-24 पर बहरामपुर पुल के पास 27 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल हुई बाइक सवार महिला का दाहिना पैर कट गया। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मामले में यूपी रोडवेज बस के चालक पर क्रॉसिंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा शाहबेरी निवासी ऋषभ सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को वह पत्नी सोनी के साथ बाइक से खोड़ा कॉलोनी जा रहे थे। जब वह बहरामपुर पुल के पास पहुंचे हो उसी सयम पीछे से आ रही यूपी रोडवेज के चालक ने बस को लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बस से उनकी पत्नी का पैर कुचल गया। एक राहगीर ने मानवता दिखाते हुए तुरंत अपनी बोलेरो कार रोकी और लहूलुहान हालत में सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों को सोनी की जान बचाने के लिए उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। उन्होंने यूपी रोडवेज बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश में टीम जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed