फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car hits bike; villager dies

Yamuna Nagar News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत

Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike; villager dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनएच-344 पर गांव मंडौली के पास कार की टक्कर से बाइक सवार नरेश कुमार की मौत हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। नरेश कुमार अपने बेटे रीतिक के साथ बाइक पर सवार होकर अकालगढ़ से भंभौली की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बेटे के बयान पर कार चालक सुशील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव अकालगढ़ निवासी 20 वर्षीय रीतिक ने पुलिस को बताया कि बाइक वह चला रहा था और उसके पिता नरेश कुमार पीछे बैठे थे। जब वे जगपाल एंड संस फिलिंग स्टेशन के आगे तिगरी-मंडौली मोड़ की ओर पहुंचे, तभी कलानौर की तरफ से आई कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रीतिक उछलकर कच्चे रास्ते पर जा गिरा, जबकि उसके पिता बाइक समेत डिवाइडर से जा टकराए।
विज्ञापन

हादसे में नरेश के सिर, पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन परिजन जगाधरी के निजी अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने मेडिकल दस्तावेज और बेटे के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed