फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of young man living at in-laws' house found hanging

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला ससुराल में रह रहे युवक का शव

Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Body of young man living at in-laws' house found hanging
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनियां गांव के मजरा नाही में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मृतक अपनी ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

कानपुर नगर के 25/ए बर्रा थाना गुजैनी निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह (38) ट्रेन में वेंडर का काम करते थे। करीब 14 वर्ष पहले उनकी शादी नाही गांव में हुई थी। वह पत्नी शारदा देवी और बच्चों के साथ करीब तीन वर्षों से ससुराल में रहकर नौकरी कर रहे थे। मंगलवार को भाई के फंदा लगा लेने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

वहां पहुंचा तो भाई पंखे के कुंडे पर तौलिया के फंदे से लटके मिले। इस पर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम आने के बाद उन्हें फंदे से उतारा गया। अनहोनी पर मां सरिता देवी, भाई वीरेंद्र सिंह समेत सास चुन्नी देवी, पत्नी शारदा बिलखते रहे। बताया कि जितेंद्र के दो बेटे रुद्र और ध्रुव हैं। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। परिवार के लोग पूछताछ में कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed