फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No relieving marriage

डेढ़ लाख न मिलने पर शादी का रिश्ता ठुकराया

Fri, 05 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 05 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
No relieving marriage
dowry
थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी वर पक्ष के लोगों ने तयशुदा दहेज की राशि में डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त न देने पर शादी का रिश्ता बारात आने के दिन ठुकराया दिया।   औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के एक ग्राम युवक के साथ के तय  की थी। दो मई को लगुन चढ़ाने की रस्म पूरी की।  इसमें शादी में दहेज के रूप में तयशुदा धनराशि 90 हजार रुपये, एक जंजीर सोने की, कपडे़,  बर्तन, फल, मिष्ठान,मेवा दिए गए थे।
विज्ञापन


लगुन के बाद शादी की रस्म 4 मई को होनी थी। वर पक्ष के लोगों ने  उनके दरवाजे पर बारात भी लानी थी।  इससे पूर्व तीन मई को युवक उनके घर पहुंचा और तयशुदा दहेज की दी गई धनराशि से अतिरिक्त 1 लाख 50 हजार की मांग करने लगा।  बोला कि तयशुदा दी गयी धनराशि के अतिरिक्त डेढ़ लाख रुपये उसे नहीं दिए गए तो वह उसके दरवाजे पर बारात नहीं लाएगा। कन्यापक्ष के लोगों ने युवक की धमकी को महत्व नहीं दिया। चार मई गुरुवार को वरपक्ष के न आने पर कन्यापक्ष के लोग घबरा गए।  इसके बाद बकेवर थाने पहुंचे और वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed