फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire breaks out in a container filled with cardboard on the expressway; chaos ensues.

Hapur News: एक्सप्रेसवे पर गत्ते से भरे कंटेनर में लगी आग, अफरा-तफरी मची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a container filled with cardboard on the expressway; chaos ensues.
गंगा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी । संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र में आलमनगर गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से भरे कंटेनर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन

इटावा क्षेत्र के गांव कुइयां निवासी चालक जितेंद्र बुधवार को कंटेनर में गत्ता भरकर अमेठी से मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही कंटेनर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव आलमनगर पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात कारणों से गत्ते में आग लग गई।
विज्ञापन

कंटेनर से धुआं उठाता देखकर लोगों ने इसकी जानकारी जितेंद्र को दी। जितेंद्र ने कंटेनर सड़क के किनारे रोक लिया लेकिन तब तक कंटेनर के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक व क्लीनर तुरंत कंटेनर से बाहर आ गए। वहीं, आग की लपटें देखकर दूसरे चालकों ने अपने-अपने वाहन पीछे ही रोक लिए। इस बारे में सूचना बहादुरगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने दमकल विभाग को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस-दमकल विभाग ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने पर सीओ राहुल यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि चालक व क्लीनर सकुशल हैं। आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है। वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed