{"_id":"6aaad5661955c682d00cf607","slug":"theft-in-2-houses-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165091-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मांगेआना गांव में दो घरों से 13 तोले सोना, 37 हजार रुपये नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मांगेआना गांव में दो घरों से 13 तोले सोना, 37 हजार रुपये नकदी चोरी
Wed, 16 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव मांगेआना में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। चोर मकान के पीछे की लोहे की ग्रिल कटर से काटकर घर में दाखिल हुए। वे करीब 13 तोले सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण और 37 हजार रुपये नकदी चुराकर फरार हो गए।
सुबह परिजनों के जागने पर चोरी का पता चला। चोरों ने पहले सतनाम सिंह के घर से करीब 10 तोले सोने के जेवरात, चांदी के कड़े और 12 हजार रुपये नकदी चुराई।
इसके बाद उन्होंने सतनाम सिंह के चाचा भोला सिंह के घर से करीब तीन तोले सोने के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी चोरी की। सदर थाना प्रभारी दलीप सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।