फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thieves stole copper from the transformer

Ambedkar Nagar News: ट्रांसफॉर्मर से कॉपर निकाल ले गए चोर

Wed, 16 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole copper from the transformer
जलालपुर। क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्यूबवेल के लिए लगाए गए 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को चोर खंभे से उतारकर उसमें लगा एल्युमिनियम और कॉपर निकाल ले गए। सुबह जानकारी होने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जलालपुर कोतवाली में शिकायत दी।
विज्ञापन


अवर अभियंता अमित पटेल ने बताया कि सोमवार रात करीब 12:50 बजे विभाग के जनमानस समूह में एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने का संदेश डाला गया था। आरोप है कि संदेश पढ़कर चोरों ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने वाजिदपुर में ट्रांसफॉर्मर को खंभे से उतारकर उसमें लगा एल्युमिनियम और कॉपर निकाल लिया।
विज्ञापन


सुबह चोरी की जानकारी होने पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि विद्युत विभाग की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed