{"_id":"5877b3c44f1c1b8327ba8ae1","slug":"moving-the-pick-up-cylinder-pakdeh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से ले जाए जा रहे सिलेंडर पकडे़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप से ले जाए जा रहे सिलेंडर पकडे़
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
पछांयगांव थाना पुलिस एवं पकड़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पछांयगांव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चौराहे के पास से एक पिकअप गाड़ी में तस्करी कर आगरा ले जाए जा रहे एलपीजी से भरे सिलेंडरों को पकड़ लिया। तलाशी में 50 भरे व छह खाली सिलेंडर मिले। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि वह सिंडौस की एक एजेंसी से सिलेंडर लेकर आगरा जिले में निर्धारित रेट से बढ़े दामों में बेचा करता था। सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की।
चुनाव में मद्देनजर एसओ पछायगांव नेत्रपाल सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ चौराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उदी मोड़ के पास एक पिकअप को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसमें सिलेंडर भरे थे। पुलिस ने चालक पवन सिंह पुत्र रामौतार सिंह निवासी कोरथ थाना जैतपुर आगरा को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिडौस से सिलेंडर लेकर कोरथ जा रहा था। इन सिलेंडरों को कोरथ निवासी भारत सिंह पुत्र रवीद्र सिंह मंगाते है। उसने बताया कि आगरा जिले में वह अधिक रेट पर सिलेंडरों की बिक्री करते है। इस संबंध में उन्होंने पूर्ति विभाग को इसकी जानकारी दी। पूर्ति विभाग मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
एसओ नेत्रपाल ने बताया कि पिकअप में पचास भरे व छह खाली सिलेंडर थे । इस संबंध में पूर्ति अधिकारी शरद स्वर्णकार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।