फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fakre is on inteligence radar since one week

एक सप्ताह से खुफिया के रडार पर था फकरे

Wed, 08 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
fakre is on inteligence radar since one week
पकड़ा गया युवक फकरे आलम। - फोटो : अमर उजाला
लखना से पकड़े गए फकरे आलम और उसका घर आईबी के रडार पर एक सप्ताह से था। सपा पार्टी के सिंबल साइकिल छपी नंबर प्लेट वाली पल्सर से फकरे के घर व  मोहल्ले के आस पास खुफिया विभाग के लोग घूमते रहे। इन्हीं संदिग्ध लोगों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंपा था। पुलिस की पूछताछ में आईबी के लोग तेलंगाना राज्य के निकले। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

  जिस समय एटीएस और क्राइम ब्रांच ने शाम करीब 6 बजे यह ऑपरेशन शुरू कर फकरे के घर से उठाया। उसके करीब आधा घंटे बाद फकरे के घर से करीब चार सौ मीटर दूर खेड़ा मुहाल में एक पल्सर पर सवार तीन लोगों को मोहल्ले के लोगों ने संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया। कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट भी कर दी । पब्लिक ने  100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। लोगों के मुताबिक उनका एक साथी पास में खड़ा मुस्कराता रहा। पकड़े गए लोगों को पकड़कर पुलिस थाने पर ले गई। उन्होंने अपने को आईबी तेलंगाना का बताया लेकिन थाना पुलिस ने भरोसा नही किया। बकेवर एसओ जेपी यादव ने अपने उच्चाधिकारियों  को फोन पर सारी बात बताई। बाद में आईबी के आईजी तुरंत आईजी कानपुर व एसएसपी इटावा को फोन किया तो थाना पुलिस उनकी आवभगत में जुट गई। इंस्पेक्टर सुदर्शन रेडी उनका नेतृत्व कर रहे थे। आईबी के चारो लोग रात्रि में ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed