फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बस पर फायरिंग करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट

बस पर फायरिंग करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 13 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस पर फायरिंग करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहन्ना चौराहे के पास भाजपा के जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता की बस पर फायरिंग करने वाले युवकों के खिलाफ 7 सीएलए के अलावा रंगदारी के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने और 14 डकैती प्रभावी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को पकड़े चार लोगों को जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

भाजपा महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू गुप्ता की बस का चालक राम प्रकाश का पेट्रोल पंप पर आटो चालक से विवाद हो गया था। वह अपनी बस को खड़ी करने के लिए लुहन्ना चौराहे के पास स्थित एक होटल पर जा रहा था तभी रास्ते में दो कारों में सवार लोगों ने उसे रोक लिया और उससे रंगदारी के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपये देने की मांग की। जब चालक ने रुपया देने से इनकार कर दिया था तो इसी बात से नाराज होकर कार सवारों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें चालक बाल बाल बच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो कारें भी बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में राम प्रकाश की तहरीर पर कार सवार आठ दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पकडे़ चारों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिविल लाइन ने बताया कि पकड़े गए लाइसेंसी शस्त्रों के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed