फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   किसान के घर से ढाई लाख की चोरी

किसान के घर से ढाई लाख की चोरी

Tue, 05 Mar 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
किसान के घर से ढाई लाख की चोरी
थाना क्षेत्र के कुंवरपुर कुर्छा बीहड़ी गांव में शातिर चोरों ने सोमवार रात को किसान के घर धावा बोलकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आश्चर्य की बात यह है कि वारदात के समय परिवार के लोग घर के भीतर सोए हुए थे।
विज्ञापन



पीछे से घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह नींद खुलने पर बिखरी गृहस्थी देखकर घरवालों के होश उड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वायड व फोरेंसिंक व पुलिस की टीम ने मौके पर पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



थाना सहसो के गाँव कुंवरपुर कुर्छा में रहने वाले समृद्वि किसान रघुवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि सोमवार रात को उनका परिवार घर में आगे के कमरे में सो रहा था। तभी पीछे के दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 6 तोला सोना, दो सौ ग्राम चांदी, दो बक्से सामान व लगभग पांच हजार रुपये चोरों ने चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह नींद खुलने पर अलमारी खुली, घर का सामान बिखरा और गहने गायब देखकर घरवालों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी रघुवीर ने पुलिस को दी। एसएसपी राम बदन सिंह के निर्देश पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिंग टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।


पुलिस ने बताया कि रघुवीर के घर के पीछे खंडहर बना है। उसी के रास्ते से चोर पहले छत पर दाखिल हुए और बाद में सीढ़ियों के सहारे घर के आंगन में उतर आए। वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से चले गए। क्षेत्राधिकारी पुलिस चकरनगर चंद्रपाल सिंह ने बताया घटना मध्य रात्रि की आंकी जा रही है। ऐसा लगता है कि वारदात अंजाम देने वाला घर के अंदर की स्थिति का जानकार था। उसे मालूम था कि कौन किस कमरे में सो रहा है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। छानबीन चल रही है। दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed