{"_id":"5cc8907cbdec2207532a47b7","slug":"171556648060-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की तहरीर पर पांच नामजद व बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विधायक की तहरीर पर पांच नामजद व बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा में आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचीं भरथना विधायक सावित्री कठेरिया से अभद्रता और गाड़ी पर पथराव के मामले में पांच नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में विधायक ने थाने में तहरीर दी थी।
रविवार को दरगापुरा के आसपास के क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लग गई थी। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल टीम के देर से पहुंचने पर लोगों में रोष पैदा हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर भरथना की विधायक सावित्री कठेरिया भी मौके पर पहुंचीं थीं। विधायक को देखकर गांव के लोगों मे आक्रोश पैदा हो गया। लोगों ने विधायक के साथ अभद्रता की। बाद में उनकी कार पर पथराव भी किया।
वह किसी तरह से वहां से निकल सकीं। बाद में उन्होंने थाने में थाने में तहरीर दी। मामले की जांच सीओ भरथना को सौंपी गई थी। जांच के बाद लवेदी थाने में शिवम यादव, मोनू, कुलदीप, पप्पू व दीपू निवासी दरगापुरा सहित 15 से बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली गलौज, पथराव, धमकी व एससी एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ भरथना बैज नाथ ने बताया कि विधायक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।