{"_id":"5a5115174f1c1b0d788b736b","slug":"131515263255-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
आटा (जालौन)। मानसिक रूप से बीमार महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने महिला के शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी अजय अहिरवार की पत्नी गीता (35) ने सोमवार की सुबह 8 बजे घर के कच्चे कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पति खेत से लौटा तो उसे फांसी पर लटकता देख रोना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वहां मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पति ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने महिला के शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर राहिया गांव, उरई निवासी पिता राम सजीवन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 15 वर्ष पहले की थी। वह मानसिक रुप से बीमार थी। उसके तीन पुत्र विक्की (11), विकास (10), साहिल (1) और पुत्री मुस्कान (7) है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।