{"_id":"5c86aabebdec22143b6eff33","slug":"11552329406-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहला फुसलाकर गई पत्नी की हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहला फुसलाकर गई पत्नी की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। एक ग्रामीण ने एक व्यक्ति पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने और पैसों के लालच में हत्या कर देने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पत्नी जेवर और अपने बेटे को साथ लेकर गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी शनिवार को अपने पांच वर्षीय बेटे को साथ लेकर दवा लेने की बात कह के बाजार गई थी। जब देर शाम वह घर नहीं आई तो रिश्तेदारी व कई जगहों पर खोजबीन की।
लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में बताया गया कि पड़ोसी गांव के युवक के साथ पत्नी व बच्चे को देखा गया। घर आकर देखा तो पत्नी का आधार कार्ड व वोटर कार्ड समेत एक लाख रुपये गायब थे। उसकी पत्नी सोने की चेन, कानों में सोने के बाला, चार अंगूठी, सोने की दो चूड़ी पहनकर घर से निकली थी। पीड़ित पति ने युवक पर रुपयों के लालच में पत्नी व बच्चे की हत्या करने की शंका जताते हुए थाना पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई है।