फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अवध एक्सप्रेस लूट कांड के आरोपी पकड़ से दूर

अवध एक्सप्रेस लूट कांड के आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 05 Mar 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस लूट कांड के आरोपी पकड़ से दूर
अवध एक्सप्रेस में दो यात्रियों से लूट करने वाले लुटेरों का पता लगाने में जीआरपी असफल साबित हो रही है। मुजफ्फरपुर से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली 19040 अप अवध एक्सप्रेस की जनरल बोगी मेें 27/28 फरवरी की रात भरथना में आउटर के पास रात में तीन लुटेरे दो यात्रियों का बैग लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन




जीआरपी आगरा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव घटना के अगले दिन ही भरथना में घटना स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। बावजूद इसके जीआरपी अभी तक घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


लूट की घटना का खुलासा न होने से जीआरपी कर्मियों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। कई टीमें गठित किए जाने के बावजूद लुटेरे नहीं पकड़े जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी ने जिस तरह की तत्परता दिखाई दी। उससे लगा था कि लूट की घटना का पर्दाफाश जीआरपी तत्काल कर देगी। जीआरपी एसपी ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा से भी विशेष रूप से मुलाकात की थी।


इस घटना में दो यात्रियों जयप्रकाश पुत्र राजाराम दुबे निवासी ग्राम ददियारपुर थाना कौरांव जनपद प्रयागराज तथा गोविंद प्रजापति पुत्र मोखू प्रजापति जनपद कुशीनगर के साथ हुई थी। जीआरपी ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन उसके हाथ खाली हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने दावा किया कि लुटेरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही इस काम में जीआरपी को सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed