फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   खेतों पर गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

खेतों पर गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 08 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खेतों पर गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
सिविल लाइन थाना के अंतर्गत एक गांव में खेत पर गई युवती से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार रात पीड़िता के पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को खेतों पर शौच क्रिया के लिए गई थी। जब वह खेतों पर पहुंची तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के सनी, विपिन व सोनू ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने का प्रयास किया तो तीनों ने उसका मुंह दबा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों उसे उठाकर जंगल में ले गए, जहां बारी बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद तीनों ने युवती को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले तो पीड़िता ने घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मां के पूछने पर आपबीती बताई। शाम को पिता के खेत से लौटने पर मां ने घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने के बाद पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।


प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी के बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उसकी तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

खेत पर गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म
पिता की तहरीर पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed