फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of beating a married woman for dowry

Ghaziabad News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating a married woman for dowry
लोनी। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अल्वी नगर निवासी नेमत उर्फ नेमत सायबा ने बताया कि उनकी शादी 11 अगस्त 2024 को बिहार के खगरिया निवासी साजिद अहमद रहमानी के साथ हुई। आरोप है कि शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर ससुरालियों ने पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास, ससुर समेत अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास भी किया। 12 अगस्त 2025 को उनको घर से निकाल दिया। बाद में ससुरालियों ने मायके वालों के साथ मारपीट की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed