फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers' union leader arrested for climbing onto a government vehicle and causing damage.

Faridabad News: सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान करने के मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन नेता गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' union leader arrested for climbing onto a government vehicle and causing damage.
अदालत ने दी सशर्त जमानत, दोबारा धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर रद्द हो सकती है जमानत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा के पास हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री के कार्यालय के सामने बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी गाड़ी पर चढ़कर नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श कॉलोनी एनआईटी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है।




पुलिस के अनुसार पांच सितंबर को हुई घटना के संबंध में तहसीलदार फरीदाबाद सुमेर सिंह की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सफाई कर्मचारी यूनियन नेता अनिल कुमार को सात सितंबर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को फरीदाबाद की अदालत में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जेएमआईसी फरीदाबाद की अदालत में नवीन कुमार ने आरोपी को सशर्त जमानत प्रदान की है। आरोपी किसी भी तरीके से धरना प्रदर्शन में भाग नहीं लेगा। यदि आरोपी ने इस शर्त का उल्लंघन किया तो उसकी जमानत रद्द की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। उधर, इस मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलवीर बालगुल्हेर सहित छह सफाई कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान फिलहाल भूमिगत हैं। सोमवार को वह नगर निगम मुख्यालय पर चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने पर नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed