फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goods train moves faster than Anil; he is struck and killed.

Bijnor News: अनिल से तेज दौड़ी मालगाड़ी, चपेट में आकर मौत

Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Goods train moves faster than Anil; he is struck and killed.
धामपुर में ट्रेन से कटकर मरे व्यक्ति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
-मालगाड़ी को देखने के बावजूद दौड़कर ट्रैक पार कर रहा था अनिल
विज्ञापन

-आधार कार्ड से मुरादाबाद निवासी के रूप में हुई शिनाख्त

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी अनिल (29) की सोमवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा नहटौर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास हुआ। अनिल मालगाड़ी से बचने के लिए दौड़कर रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालगाड़ी तेजी से नगीना की ओर आ रही थी। युवक ने भागकर ट्रैक पार करने की कोशिश की, लेकिन मालगाड़ी उस तक पहुंच गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चिथड़े उड़ गए। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने मालगाड़ी को देखने के बावजूद दौड़कर ट्रैक पार करने का प्रयास किया। वह ट्रैक पार नहीं कर सका और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। युवक मालगाड़ी के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। राजकीय रेलवे पुलिस के चौकी प्रभारी कौशल किशोर ट्विंकल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीआरपी मृतक के परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।

धामपुर में ट्रेन से कटकर मरे व्यक्ति का फाइल फोटो

धामपुर में ट्रेन से कटकर मरे व्यक्ति का फाइल फोटो- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed