{"_id":"6a9f12c612e799111702cd9c","slug":"wife-files-dowry-harassment-complaint-against-pwd-contractor-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183979-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर पत्नी ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर पत्नी ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी निवासी निधि सिंह ने पति पीडब्ल्यूडी ठेकेदार रूपेश समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निधि सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका विवाह छह दिसंबर 2019 को पीडब्ल्यूडी ठेकेदार रूपेश कुमार के साथ हुआ था। उनकी दो बेटियां हैं। आरोप है कि शादी के करीब तीन वर्ष बाद पति रूपेश कुमार और सास गीता देवी दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान पति के एक महिला जेई से संबंध हो गए। नवंबर 2025 को पति उन्हें लखनऊ स्थित मायके छोड़ आया और कहा कि 20 लाख रुपये देने के बाद ही उसे वापस ससुराल लाएगा।
विज्ञापन
उसके जेवर और अन्य सामान भी पति व ससुराल वालों ने अपने पास रख लिए। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। 28 अगस्त को त्योहार पर वह ससुराल पहुंची तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद