{"_id":"62bf3a830bf98c711168682e","slug":"crime-etawah-news-knp7053395118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव खेत में मिला
विज्ञापन
देवराज, फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। गांव गुलाबपुरा में लापता युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मक्के के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
केशोंपुर गांव निवासी 27 वर्षीय मोनू उर्फ देवराज 28 जून की शाम लापता हो गया था। गुरुवार शाम युवक के परिजनों ने चौबिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह गुलाबपुरा गांव के ग्रामीण अपने खेतों पर गए तो उन्हें बदबू आई। इस पर ग्रामीणों ने मक्के के खेत में जाकर देखा तो मोनू का शव पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी। चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह व सैफई सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसपी देहात ने फॉरेंसिक टीम और खोजी कु्त्ते को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के छोटे भाई सूरजपाल ने बताया कि 28 तारीख की रात से मोनू लापता था। वह नशे का आदी था। उसका उपचार कराया जा रहा था। नशे का आदी होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। आठ जुलाई को छोटे भाई सूरज पाल की शादी होनी है। उससे पहले ही यह घटना हो गई।