फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,action,etawah,etawah news,up news

इटावा : सराफ की हत्या के मामले भरथना एसओ का तबादला

Tue, 13 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,action,etawah,etawah news,up news
इटावा। मकान के विवाद को लेकर सराफा व्यापारी के हत्या के मामले में भरथना थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। उनको अपराध शाखा विवेचना विंग में तैनात किया गया है। इस पहले घटना के दिन भरथना कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

भरथना के सराय रोड स्थित मकान को लेकर हुए विवाद में 30 अगस्त को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में भरथना कस्बा निवासी सराफा व्यापारी सौरभ (39) गंभीर रूप से घायल हो गया थे। सौरभ का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को परिजनों ने शव को इटावा-कन्नौज हाईवे पर रख कर जाम लगाया था और जमकर हंगामा किया था। दो घंटे तक हाईवे जाम कर रखा था। इस मामले में भरथना थाना प्रभारी ने घटना के बाद सौरभ पर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया था। वहीं, दूसरे पक्ष पर केवल शांतिभंग की कार्रवाई गई थी। इस पर परिजन नाराज थे। सौरभ की मौत के बाद मां प्रकाशवती की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और उसी दिन देर शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। तीन आरोपी अभी तक फरार हैं। एससपी जयप्रकाश सिंह ने जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन न कर पाने और पूरे मामले में लापरवाही सामने आने पर केएल पटेल को भरथना कोतवाली प्रभारी के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर एसओजी में तैनात मंसूर अहमद को अस्थायी तौर पर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed