फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cough, breath and viral fever increased in district hospital

जिला अस्पताल में खांसी, सांस और वायरल बुखार के रोगी बढ़े

Fri, 22 Nov 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Cough, breath and viral fever increased in district hospital
सर्दियां आते ही जिला अस्पताल में, खांसी, सांस और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। इनके अलावा त्वचा रोगियों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

डाक्टर को दिखाने के लिए मरीज लाइन लगाए खड़े रहे।। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कुल 1150 मरीज आए, इनमें सबसे ज्यादा संख्या खांसी, सांस और वायरल मरीजों की रही। कुल मिलाकर करीब चार सौ से अधिक मरीज आए। करीब दो सौ से ज्यादा त्वचा रोगियों की संख्या रही।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डा. अजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब सवा सौ मरीज देखे ज्यादातर वायरल बुखार रोगी के रहे। आज कोई किसी मरीज को डेंगू जांच के लिए नहीं भेजा है। कहा कि लोगों को सर्दी से बचाव के लिए पूरी बांह के और ऊनी कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डा. शांतनु निगम ने बताया कि उन्होंने और डा. बीएल शर्मा ने मिलकर करीब ढाई सौ से ज्यादा मरीज देखे। इनमें खांसी, सांस और वायरल के मरीज ज्यादा रहे। कहा कि सर्दी शुरू हो चुकी है, लिहाजा दिन में भी हल्के ऊनी कपड़े जरूर पहने। इससे की जुकाम, खांसी से बचा जा सके। शुरुआती सर्दी में जुकाम, खांसी की संभावना ज्यादा रहती लिहाजा बचाव बहुत जरूरी है।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. महेश चंद्रा ने बताया कि उन्होंने करीब दो सौ मरीज देखे। बताया कि वह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को त्वचा रोगी को देखने का दिन होता है। करीब दो सौ मरीज देखे।
बताया कि सर्दियों में स्केवीज और सोरायसिस के बढ़ जाते हैं ज्यादातर मरीज इन्हीं के आ रहे हैं। तीनों दिन काफी संख्या में खुजली के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed