फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

तय समय पर नहीं होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण

Sat, 02 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। संवाद - फोटो : ETAWAH
ताखा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण तय समय चार जुलाई तक पूरा नहीं हो पाएगा। दो दिन में पुल पर लेंटर डालने की बात कही गई थी। पांच दिन गुजरने के बाद भी पुल पर लेंटर नहीं पड़ सका है। पुल पर अभी तक सरिया बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका है। सरिया बिछाने में दो दिन और लग जाएंगे। उसके बाद लेंटर डाला जाएगा। बारिश भी काम में दखल डाल सकती है। जिलाधिकारी ने काम में तेजी लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से मिट्टी के भराव का काम धीमी गति से हो रहा है। बारिश की वजह खेतों की मिट्टी गीली हो गई है। ट्रक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 291 से निरीक्षण की शुरुआत की। सरिया बिछाने का कार्य चलता मिला। आठ मजदूर मौके पर सरिया बिछाकर जाल बांध रहे थे। उन्होंने दिलीप बिल्डकांन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम कुमार से काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं चैनल नंबर 287 व 286 पर पुलों के दोनों तरफ मिट्टी के कार्य को पूरा करने के लिए कहा। दोनों पुलों पर मिट्टी का काम अभी अधूरा है। एक्सप्रेस वे वन साइड चालू करने की तैयारी है। डीएम के निरीक्षण के दौरान सीडीओ संतोष राय, एसडीएम ताखा कौशल कुमार व दिलीप बिल्डकांन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम कुमार, मैनेजर सचिन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed