फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ambedkar and the Buddha statue tampering

अंबेडकर और बुद्ध प्रतिमा से छेड़छाड़

Fri, 14 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 14 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar and the Buddha statue tampering
रामनगर में प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त होने पर पहुंचे एसएसपी एन कोलांचि - फोटो : अमर उजाला

बकेवर (इटावा)। बकेवर थाना के ग्राम रामनगर में अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्राम नगला टूटा में बुद्ध की प्रतिमा को प्रभावित किया। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। तनाव को देखते हुए तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणोें ने चंदा इकट्ठा कर अंबेडकर की दूसरी प्रतिमा मंगाई और शाम को स्थापित कर दिया। एसएसपी और एसडीएम मय फोर्स गांव में पहुंचे। लोगों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौधना के मजरा ग्राम रामनगर में लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किसी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा यहां से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव नगला टूटा के सामुदायिक केंद्र में स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को भी प्रभावित करने की कोशिश की। सुबह इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव हो गया। दलित बहुल दोनोें गांवों के लोग एकजुट हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के लोग भी जुटने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंचे और तत्काल सफाई कराई। इस दौरान बसपा के विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष वीपी जाटव, प्रधान  सूरजभान, सोनू चौधरी, जितेंद्र चौहान, डॉ. एमपी सिंह दोहरे आदि सहित तमाम बसपा नेता भी मौके पर पहुंचेे। थानाध्यक्ष की सूचना पर एसएसपी एन  कोलांची, एसडीएम गोरेलाल शुक्ल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड , फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम एवं  क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम ने आसपास पड़ताल की। अफसरों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। एसएसपी एन कोलांचि ने लोगों को भरोसा दिया कि पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ सबूत जुटाएगी और उन पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
 ग्राम रामनगर अड्डा में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद जब एसएसपी ने नई प्रतिमा लगावाने को कहा।  प्रतिमा लगवाने को लेकर ग्रामीण एवं पुलिस के बीच खींचतान होती रही। वहां पहुंचे बसपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से नई प्रतिमा लगवाने की मांग की ।

पुलिस ने ऐसा कोई मद उनके पास न होने की बात कह कर नई प्रतिमा लगवाने से इनकार कर दिया। काफी देर की जद्दोजहद के बाद फिर ग्राम प्रधान विपिन कुमार एवं बसपा के विधान सभा प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम के अलावा ग्रामीणों ने चंदा करके बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा भीखेपुर औरैया से मंगावाी।


उधर, ग्राम रामनगर की घटना के संबंध में ग्राम प्रधान नौधना विपिन कुमार ने ग्राम नगला टूटा में भगवान  बुद्ध की प्रतिमा को अपमानित करने  के संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर रही है। वहीं, एसएसपी के आदेश पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम के प्रभारी अजहर अली ने स्थान से मोबाइल फोन के संबंध में सुबूत एकत्र किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed