फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accused in women exploitation enter victim house and gives threat

Etawah News: साथियों संग घर में घुसा दुष्कर्म का आरोपी, दी जान की धमकी

Tue, 28 Feb 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
accused in women exploitation enter victim house and gives threat
इटावा। दुष्कर्म के आरोपी ने छह साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के परिजनों को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। घर में घुसकर गालीगलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाना पुलिस और एसएसपी से की है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने 27 सितंबर 2021 को झलोखर गांव निवासी विवेक के खिलाफ 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के कुछ माह बाद किशोरी ने बेटी को जन्म दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। 14 फरवरी 2023 को आरोपी जमानत पर बाहर आ गया। किशोरी के पिता का आरोप है कि 27 फरवरी की सुबह विवेक छह साथियों के साथ घर में घुस आया। उसके एक साथी के पास लाइसेंसी राइफल थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उस पर मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया। धमकी दी कि अगर समझौता नहीं किया तो परिवार को जान से मार देंगे। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने जसवंतनगर थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की जानकारी सामने आई है। घर में घुसकर धमकाने का आरोप गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed