{"_id":"5a663dd84f1c1b90268b5de4","slug":"31516649944-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ का नहीं चला पता
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। तेंदुए की खोजबीन के लिए इटावा सफारी पार्क के बफर क्षेत्र एवं यमुना के बीहड़ में सघन कांबिंग सोमवार को भी होती रही। तेंदुआ कहीं नहीं मिला। बफर क्षेत्र में घुसे तेंदुआ के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है।
10 जनवरी को एक तेंदुआ इटावा सफारी पार्क के बफर (ब्रीडिंग) क्षेत्र में घुस आया था। नीलगाय को मारने के बाद हरकत में आया सफारी प्रशासन लगातार खोजबीन कर रहा है।
तेंदुआ है कि एक बार सीसीटीवी में दिखने के बाद से गायब है। सफारी के 90 कर्मचारी पिछले दो दिनों से बफर क्षेत्र में कांबिंग कर रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा थी कि तेंदुआ का जोड़ा बिछड़ गया है। एक तेंदुआ यमुना के बीहड़ों में है। इस पर सोमवार को फिशर फोरेस्ट में रेजंन एनएस यादव के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों ने कांबिंग की। परंतु तेंदुआ का कुछ भी पता नहीं चल सका।