फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जब चाहें सरकार में आज जाएंगे: शिवपाल

जब चाहें सरकार में आज जाएंगे: शिवपाल

Tue, 23 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जब चाहें सरकार में आज जाएंगे: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। सपा से असंतुष्ट चल रहे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपने जन्मदिन के मौके पर अपने दिल का दर्द नहीं छिपा सकेे। जुबां पर उनका दर्द छलक ही आया। उन्होंने आने वाले कल के लिए यह संकेत दे दिया कि वे जब चाहेंगे सरकार मेें आ जाएंगे। हालांकि इसके आगे वे कुछ नहीं बोले। कुनैरा के पास वृंदावन कालोनी में आयोजित जन्मदिन समारोह में उन्होंने कहा कि संघर्ष के बल पर हम सरकार में होंगे। एकता में बहुत ताकत होती है। कार्यकर्ता संघर्ष करना चाहते हैं। वे शुरू से चाहते हैं पार्टी में एकता रहे।


उन्होंने कहा कि ईश्वर की बड़ी अनुकंपा है कि राजनीति में बड़े उतार चढ़ाव देखे लिए हैं। बहुत से लोगों को बिना मेहनत के बहुत मिल जाता है। कुछ को ईश्वर की कृपा और भाग्य से मिल जाता है। बहुत तो ऐसे हैं मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन कुछ मिल नहीं पाता। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों के साथ वे कुछ नहीं कर सके वे आज उनके साथ हैं।
विज्ञापन



अपने 63वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित जन्मदिन एवं प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम में ंउन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के लोगों की सेवा करना है। कहा इटावा, प्रदेश और देश आगे बढ़े यही चाहते हैं। जो भी आदेश होगा करेंगे। अभी बहुत कुछ कर सकते हैं। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व उन्होंने मंदिर बनने के लिए भूमि का पूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपने गुरु महंत गणेश दास से उन्होंने आशीर्वाद लिया। मुख्य आयोजक संजय शुक्ला,कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि ने बुकेें देकर जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचने पर सबसे पहले डीपीएस के चेयरमैन विवेक यादव ने शिवपाल सिंह यादव का 21 किलो की फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों ने चांदी का मुकुट पहना कर तथा बुकें इत्यादि देकर स्वागत किया।


उन्होंने अपने गुरु महंत गणेशदास का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और फिर केक काटा। जन्म दिन कार्यक्रम में पूर्व महाधिवक्ता राजबहादुर यादव,पूर्व रघुराज सिंह शाक्य,सुखदेवी वर्मा,पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा,चौ.रामबाबू यादव,रामनाथ यादव,डा.अजंट सिंह यादव,धर्मवीर यादव,गोपाल वाजपेयी एडवोकेट,डा.एमपी सिंह भदौरिया,अतुल आक्रोश, नितिन कोहली आगरा, लोकेश भाटी नोयडा के अलावा अन्य स्थानों से भी समर्थक आये हुये थे। संचालन डा.लक्ष्मीपति वर्मा व डा.कुश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed