{"_id":"5cf1691fbdec220708715182","slug":"155932500516-etawha-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के आईटीआई चौराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी सुदेश (45) पुत्र मुंशीलाल हाथ ठेले पर गन्ने का जूस बेचते थे। शुक्रवार को जूस का ठेला खड़ा करने के बाद रात करीब 8:45 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ 12 वर्ष का भतीजा लकी पुत्र रमन भी था।
आईटीआई चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार रोजवेज बस ने सुदेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुदेश और लकी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया और लकी को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।