फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man riding bike died after being hit by an unknown vehicle in road accident in Etah

एटा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने राैंदा बाइक सवार, युवक की माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 12 Sep 2026 11:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 12 Sep 2026 11:08 PM IST
सार

एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर भामरपुर गांव के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
young man riding bike died after being hit by an unknown vehicle in road accident in Etah
माैके पर घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना रिजोर क्षेत्र के ग्राम नगला कन्हौली निवासी शौकेंद्र पुत्र श्योराज सिंह ( 40) अपनी मोटरसाइकिल से एटा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर भामरपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शौकेंद्र उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही थाना रिजोर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उठाकर एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद  उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान ग्राम नगला कन्हौली निवासी शौकेंद्र के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed