{"_id":"69cebb28e5b1e632050ff326","slug":"womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-etah-news-c-163-1-eta1004-148627-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निधौली कलां क्षेत्र के पृथ्वीपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं एक माह पहले विवाहिता की सास ने भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी रिंकू कुमार की शादी सात माह पहले मोहनी (22) निवासी धुमरी जैथरा के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद मोहनी कमरे में चली गई। काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आई। उसके बाद परिजन कमरे के अंदर गए। वहां फंदे पर शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
विज्ञापन
निधौली कलां थाना प्रभारी आदित्य खोकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गृहक्लेश में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घरवालों ने बताया कि एक माह पहले सास ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश वजह बताई गई थी। एक माह बाद ही पुत्रवधु ने भी आत्महत्या कर ली।