फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten with revolver on her neck after demanding Rs 5 lakh as loan

एटा: पड़ोसी को उधार देना पड़ा महंगा, वापस मांगने पर महिला का पिटाई; गर्दन पर रख दी रिवॉल्वर

Mon, 06 Nov 2023 01:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 Nov 2023 01:30 PM IST
सार

गांव के ही रहने वाले पड़ोसी को पांच लाख रुपये देना महिला को महंगा पड़ गया। दो साल  बाद रकम वापस मांगने  पर आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता की पिटाई की। 
 

विज्ञापन
Woman beaten with revolver on her neck after demanding Rs 5 lakh as loan
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव नगला मुरली में उधारी के पांच लाख रुपये मांगने पर दबंगों ने महिला की गर्दन पर रिवॉल्वर रखकर पिटाई की। जब पति बचाने आया तो उसको भी पीटा गया। महिला ने गांव के ही पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये है मामला
पीड़िता सोनवती ने गांव के वीरेश, उसके भाई भानु, राजेश और भतीजे जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने कहा कि वीरेश प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है। 3 मार्च 2020 को चार लाख और 23 सितंबर 2020 को एक लाख रुपये उधार लिए थे। दो वर्ष बाद उधार दी गई रकम मांगी तो वीरेश टालमटोल करने लगा और रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा। बाद में उसने मलावन में स्थित एक प्लॉट लेने के लिए कहा। दूरी अधिक होने के चलते हमने लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा: राजामंडी स्टेशन के घुमाव जानलेवा, प्रख्यात चिकित्सक की ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में घुसकर की मारपीट
आरोप है कि 23 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे वीरेश अपने भाइयों व भतीजे के साथ लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। कहा कि तेरे रुपये नहीं दूंगा, तुझे जो करना है कर लेना। जब विरोध किया तो भानु व जितेंद्र ने रिवॉल्वर गर्दन पर लगा दी और कहा कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार दूंगा। इसके बाद चारों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें -  यूपी: ताजमहल हो या फिर सिकंदरा, हो-हो बसों में मिलेगा इन स्मारकों का भी टिकट; शुरू हो रही नई व्यवस्था


जांच कर रही पुलिस
इस दौरान पति राजाराम व बेटा बचाने आए तो उनको भी पीटा। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि 'मेरे आने से पहले ही तहरीर दी गई थी। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed