{"_id":"64c0009aa29bd211d80c8341","slug":"wife-in-law-beat-him-to-death-by-hanging-him-etah-news-c-163-1-sagr1017-2795-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी-साले ने पीटा तो फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी-साले ने पीटा तो फंदा लगाकर दी जान
Tue, 25 Jul 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। युवक सोमवार को पत्नी से चल रहे विवाद की तारीख करने के लिए परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां पत्नी और साले ने मारपीट कर दी। इसी बात से आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी है।
ग्राम मालेगांव निवासी ट्रक चालक रमन कुमार (22) ने सोमवार की रात करीब 9 बजे घर पर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई हुकुम सिंह ने बताया कि दो साल पहले छाया निवासी गाजियाबाद के साथ उसकी शादी हुई थी, दोनों की एक बच्ची भी है। करीब छह माह पहले से दोनों के संबंधों में दरार आ गई। इसके बाद पत्नी ने गाजियाबाद और रमन ने एटा परिवार परामर्श केंद्र में मामले दर्ज करा दिए।
आरोप है कि सोमवार को तारीख थी, यहां पर छाया अपने भाई आकाश के साथ तारीख पर आई थी। भाई रमन भी भी पहुंचा था। किसी बात को लेकर पत्नी और साले ने मिलकर रमन की पिटाई कर दी। घर पहुंचने के बाद उसने परिजन को घटना की जानकारी दी। हम लोगों ने समझाया। लेकिन उसने खाना नहीं खाया। रात करीब 9 बजे सोने के लिए कमरे में चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जाकर हम लोगों ने देखा तो पंखे के कुंदे से लटका हुआ शव मिला। जिसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि युवक की मौत की सूचना कोतवाली नगर पुलिस ने दी थी। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया है। लिखित में अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।