फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Public Service Centre operator made objectionable videos.

Etah News: जनसेवा केंद्र संचालक ने बनाए आपत्तिजनक वीडियो

Fri, 18 Sep 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Public Service Centre operator made objectionable videos.

विज्ञापन
एटा। जनसेवा केंद्र संचालक की ओर से एक युवती को बहाने से बुलाकर अंदर बंद करने और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक कमलेश और उसके साथी ने युवती को मूल, जाति व आय प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसे केंद्र के अंदर बंद कर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि नथुआपुर तिराहा स्थित जनसेवा केंद्र पर उनकी बेटी को आरोपी कमलेश व उसके साथी ने बुलाया था। आरोप है कि केंद्र के अंदर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने उसे बाहर नहीं निकलने दिया और डरा-धमकाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी उन फोटो-वीडियो के माध्यम से उसे परेशान करने लगा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पिता का यह भी आरोप है कि बेटी की शादी होने के बाद आरोपी कमलेश ने उसकी आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेज दी। साथ ही फोन के माध्यम से पति को भी जान से मारने की धमकी दी। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed