फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rs 1.16 lakh swindled under the pretext of securing a job at a medical college.

Etah News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.16 लाख रुपये ठगे

Fri, 18 Sep 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.16 lakh swindled under the pretext of securing a job at a medical college.

विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 1.16 लाख रुपये ठगने का आरोप है। आरोपी ने नौकरी न लगने की स्थिति में पूरी रकम वापस करने का भरोसा दिया था लेकिन रकम लेने के बाद पीड़ित को टालता रहा। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी रूपकिशोर ने शिकायत में बताया कि उसकी रिश्तेदारी में कुठिला लायकपुर निवासी सत्यवान सिंह सिलाई का काम कराने उसके पास आया था। इसी दौरान सत्यवान ने मेडिकल कॉलेज एटा में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने एक लाख 80 हजार रुपये की मांग की और कहा कि किसी कारण नौकरी नहीं लगती है तो पूरी रकम वापस कर देगा।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार आरोपी के भरोसे में आकर उसने अलग-अलग तारीखों में कुल एक लाख 16 हजार रुपये दे दिए। शिकायत के मुताबिक आठ अक्तूबर 2025 को छह हजार रुपये नकद और 30 हजार रुपये खाते में जमा कराए गए। इसके बाद 11 अक्तूबर को 15 हजार रुपये खाते में, 28 अक्तूबर को 35 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से तथा 11 और 24 नवंबर को 15-15 हजार रुपये फोन-पे से दिए गए। रकम देने के साथ पढ़ाई-लिखाई से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed