फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Was buzzing with birds Bird Sanctuary

मेहमान पक्षियों से गुलजार हुआ पक्षी विहार

Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Was buzzing with birds Bird Sanctuary
पक्षी व‌िहार में कलरव करते पक्षी - फोटो : Amar Ujala
 पक्षी विहार जलेसर में इन दिनों मेहमान परिंदों का मेला लगा है। विदेशी पक्षियों के प्रवास से इन दिनों पटना पक्षी विहार गुलजार है। कल-कल बहते पानी और विदेशी खगों का कलरव...यहां आने वाले मन मोह रहा है। पर, व्यवस्थाएं नहीं होने से पर्यटकों की आमद कम है। जो आते भी हैं, जल्दी लौटने को विवश होते हैं।
विज्ञापन



जिले के एकमात्र पर्यटन स्थल पटना पक्षी विहार में सर्दी बढ़ने के साथ प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों का मेला लगने लगता है। इस समय विशेषज्ञों का अनुमान है कि यहां दो लाख सेज्यादा पक्षी आ चुके हैं। बता दें कि इस साल पक्षी विहार प्रशासन ने झील को दुरुस्त कराया है। पानी से लबालब झील के कारण ही इस दफा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन


हालांकि इनकी सुरक्षा के यहां कोई इंतजाम नहीं हैं। झील के चारों ओर न तो बाउंड्रीवाल है और नहीं कांटेदार बाड़। जिसका फायदा स्थानीय ग्रामीण, किसान उठा रहे हैं। वहीं जानवर भी खुलेआम घूमते रहते हैं। इससे प्रवासी पक्षियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, इन मन मोह लेने वाले मेहमान परिदों का कलरव सुनने को पर्यटकों की आमद भी कम है। ऐसा यहां की अव्यवस्था के कारण है। सुरक्षा, परिवहन, ठहरने के प्रबंध आदि बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से आने वाले लोग भी जल्द लौटने को परेशान रहते हैं।


समस्या समाधान के प्रयास जारी
पटना पक्षी विहार के वन क्षेत्राधिकारी बिहारीलाल ने बताया कि शासन और वन विभाग द्वारा पक्षी विहार के विकास हेतु पर्याप्त मात्रा में धन उपलब्ध न हो पाने के कारण विकास कार्य ठीक से नहीं हो सका है। इसके प्रयास जारी हैं।


राजहंस नहीं आने से रौनक कम
यूं तो पटना पक्षी विहार में लाखों पक्षी पहुंचे हैं, लेकिन राजहंस के नहीं आने से अभी रौनक कम है। पर्यटकों को राजहंस के आने का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed