फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ward vacated for RTPCR lab

आरटीपीसीआर लैब के लिए वार्ड कराया खाली

Thu, 12 Aug 2021 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ward vacated for RTPCR lab
आइसोलेशन वार्ड खाली कराने के बाद आरटी पीसीआर लैब के लिए कराया जा रहा निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रप्शन पॉलीमर्स चेन रिएक्शन) लैब स्थापित की जाएगी। वार्ड में चल रहे कोरोना टीकाकरण बूथ को बृहस्पतिवार को बर्न वार्ड में शिफ्ट कराया गया। वार्ड में लैब की स्थापना के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब जिले के लोगों को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए अब जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में ही लैब स्थापित की जा रही है। अब तक इस वार्ड में कोरोना टीकाकरण कार्य किया जा रहा था। जिसे बृहस्पतिवार को यहां से बंद कराकर बूथ बर्न वार्ड में बना दिया गया। लैब की स्थापना के लिए आसोलेशन वार्ड के निर्माण में फेरबदल किया जा रहा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ भेजे जाते थे सैंपल
कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए अभी तक सैंपल अलीगढ़ भेजे जाते थे। वहां से रिपोर्ट आने में कभी-कभी सप्ताह भर का समय लग जाता था। ऐसे में पॉजिटिव मरीज लोगों के बीच में घूमते रहते थे। अब जिले में लैब लगने से जांच रिपोर्ट जल्दी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed