फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vat kee pooja kar pati kee deerghaayu maangee

वट की पूजा कर पति की दीर्घायु मांगी

Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
vat kee pooja kar pati kee deerghaayu maangee
वट सावित्री व्रत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वट सावित्री व्रत जिलेभर में सुहागिनों ने उत्साह के साथ रखा। महिलाओं ने वट की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। सत्यभान सावित्री की कथा का भी श्रवण किया। 
विज्ञापन

पर्व के चलते महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। उपवास के लिए महिलाओं ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी। घर पर तरह तरह के पकवान तैयार किए गए। पूजा के लिए वट की डाल मंगाकर उसकी पूजा की गई। जो महिलाएं घर पर इसकी व्यवस्थाएं नहीं कर सकी वह आसपास के मंदिरों में पूजा के लिए पहुंची। मंदिरों में वट की डाल की पूजा कर सूत लपेटा गया। उस पर भोग लगाकर मंगल कामना की। मंदिरों में वट सावित्री की कथा का भी आयोजन हुआ। महिलाओं ने कथा का श्रवण कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने इसी के साथ उपवास रखा। प्रभुपार्क, चामुंडा माता सहित नगर के अन्य सभी प्रमुख मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने सांय के समय अपना उपवास खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed