फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   uttam saty vrat paaleeje, par vishvaasaghaat nahin keejai...

उत्तम सत्य व्रत पालीजे, पर विश्वासघात नहीं कीजे...

Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
uttam saty vrat paaleeje, par vishvaasaghaat nahin keejai...
उत्तम सत्य धर्म की पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पर्यूषण पर्व के  दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की पूजा की। साथ ही शाम को आरती के दौरान श्रावक-श्राविकाएं भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। 
विज्ञापन

पर्व के पांचवें दिन श्रावक-श्राविकाओं से सत्य धर्म के पालन का संकल्प लिया। बड़े जैन मंदिर में विकास जैन शास्त्री ने कहा कि सत्य बोलने से भावों में निर्मलता आती है। उन्होंने कहा कि ‘उत्तम सत्य व्रत पालीजे, पर विश्वासघात नहीं कीजे’। अर्थात् मनुष्य को उत्तम सत्य धर्म का सदैव पालन करना चाहिए। कभी किसी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए। वहीं नशिया जैन मंदिर में योगेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। शाम को जैन मंदिरों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की र्गइं। बड़े जैन मंदिर में ओम प्रतियोगिता में नितिन जैन और सोनम जैन विजयी रहे। 
विज्ञापन

--------------- 
वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में गूंजे जयकारे
पर्यूषण पर्व के मौके पर शहर के कासगंज रोड स्थित वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में भगवान महावीर के जयकारे गूंजते रहे। पीतवस्त्रधारी इंद्रों ने प्रतिमा का अभिषेक कर भगवान महावीर की पूजा की। इस मौके पर राजेंद्र जैन, पीयूष जैन, सर्वेश जैन, प्रशांत जैन, अनुराग जैन, प्रणय जैन, सिद्धार्थ जैन, मनोज जैन, राजू जैन, अनी जैन, धर्मेंद्र जैन, जिनवाणी जैन, अलका जैन, प्रीति जैन, नंदिनी जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मुख्य अभियंता करेंगे मेला महोत्सव का शुभारंभ
पर्यूषण पर्व के साथ वार्षिक मेला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वीर मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि वार्षिक मेले का उद्घाटन विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एके जैन करेंगे। इस मौके पर प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

-------------
सकीट में भी उत्साह का आलम
एटा/सकीट। कस्बा स्थित जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के मौके पर श्रावकों ने उत्तम सत्य धर्म की पूजा की। वहीं शाम को मंदिर में प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर मुकेश चंद्र जैन, कपूर चंद्र जैन, पदम जैन, सौरभ जैन, अंशुल जैन, आशा जैन, परी जैन, नयना जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed