फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   uttam saty dharm kee pooja

बस स्टैंड के निर्माण में देरी से बढ़ीं दिक्कतें

Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
uttam saty dharm kee pooja
बस स्टैंड निर्माण की सुस्त रफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर में बस स्टैंड निर्माण की सुस्त रफ्तार ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मंत्री की फटकार का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। वहीं बसों के सड़क पर खड़ी होने से जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। वहीं मुसाफिरों को भी धूप में खड़े होकर वाहनों का इंतजार की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल पांच करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ बस स्टैंड का निर्माण जुलाई माह तक पूरा होना था। पर, अभी 50 फीसदी भी काम पूरा नहीं हो सका है।  निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से बसें सड़कों पर ही खड़ी होती हैं, इससे सर्कुलर रोड पर जाम के हालात बने रहते हैं। शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग बताते हैं कि इसकी शिकायत परिवहन मंत्री से की गई थी। विभागीय मंत्री की फटकार के बाद भी कार्यदायी संस्था ने कोई तेजी नहीं दिखाई। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग जाम में फंसकर घंटों परेशान होते हैं। 
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत का कहना है कि मिट्टी की कमी के कारण निर्माण की गति धीमी हुई है। बारिश के दौरान मिट्टी नहीं मिल सकी थी। कहा कि शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने का पूरा प्रयास निगम प्रशासन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed