{"_id":"5809025b4f1c1b722b703296","slug":"urges-boycott-of-chinese-products-through-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर के जरिए चीन के उत्पादों के बहिष्कार की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर के जरिए चीन के उत्पादों के बहिष्कार की अपील
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर के जरिए चीन के उत्पादों के बहिष्कार की अपील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआर पब्लिक स्कूल में चाइना के उत्पादों का बहिष्कार किए जाने की गुरुवार को बच्चों ने शपथ ली। वहीं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रबंधक विवेक कुमार राजपूत ने कहा कि चीन से निर्मित उत्पाद सस्ते तो हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। वे जल्दी खराब हो जाते हैं। इसके कारण देश में हानिकारक पदार्थों का कचरा बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में हानिकारक तत्वों का प्रयोग किया जाता है। वहीं देश का धन भी विदेश जा रहा है। शारीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा ने छात्र-छात्राओं को चीन से निर्मित उत्पादों के बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव पर्व पर चीन के उत्पाद न खरीदकर देश में बने दीपक, मोमबत्ती, आतिशबाजी व अन्य सामान खरीदें। बच्चों ने एंटी चाइना उत्पाद विषय पर विभिन्न कलात्मक पोस्टर आदि भी बनाएं। मौके पर जितेंद्र , निजिम खान, भूपेंद्र, पी. सिंह, शेखर, अमित, चाहत, अजीत, देवेंद्र , राजीव, पूजा , मीना, दिव्या, प्रेरणा, आदि मौजूद रहे।