फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Troubled by the torture of his girlfriend's family, the young man committed suicide

प्रेमिका परिजनों की यातना से परेशान युवक ने की थी आत्महत्या

Sun, 31 Oct 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the torture of his girlfriend's family, the young man committed suicide
एटा/मारहरा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव भुरिगवां में शनिवार को पेड़ पर युवक का शव लटका मिला था। युवक ने प्रेमिका के परिजनों की यातना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। उसके पिता ने युवती के सात परिवारीजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मृतक दिनेश कुमार के पिता सुरेश चंद्र की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसका पुत्र एक सजातीय युवती से प्यार करता था। इस युवती के परिजनों ने दोनों को खेत पर मिलता देख लिया था। इसके बाद उसके पिता-भाई और चाचा सहित सात लोगों ने बुरी तरह से दिनेश को यातनाएं दी। इससे क्षुब्ध होकर दिनेेश ने रामलाल के बाग में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के पिता ने यह भी कहा कि उसके पुत्र की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस अगर ठीक से जांच करेगी तो मामले का खुलासा हो जाएगा। इधर, पुलिस पर भी आरोप लगाया कि आरोपियों को पकड़ा नहीं गया, जबकि तहरीर पुलिस ने बोल-बोलकर लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खाने वाली प्रेमिका की हालत में सुधार
प्रेमी का शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना पर युवती ने भी शनिवार देरशाम जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। प्रेमिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद हालत में सुधार मिला और परिजन छुट्टी कराकर घर ले गए।

पिता के बुलाने पर भी नहीं गया था दिल्ली
पिता रमेश चंद्र का कहना है कि युवती के इश्क में पड़ने के बाद पुत्र छह माह से दिल्ली नहीं गया। जबकि पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। वह खुद राज मिस्त्री हैं और दिनेश भी अच्छा मिस्त्री था। कई बार दिल्ली बुलाया लेकिन गांव छोड़कर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed