{"_id":"c6d2510a0c2db779d91d0da626039173","slug":"the-young-man-in-uniform-two-people-duped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी पहने युवक ने दो लोगों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी पहने युवक ने दो लोगों को ठगा
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को पुलिस की वर्दी पहने एक युवक ने दो लोगों को ठग लिया। दोनों से ही भतीजे व भतीजी की शादी की बात कहकर अंगूठी पसंद न आने पर अपनी अंगूठी सुनार को दिखाने की कहते हुए तीन अंगूठी ठग ले गया। काफी देर बात तक भी जब युवक नहीं लौटा तो दोनों को ठग जाने की जानकारी हुई। मामले की तहरीर कोतवाली नगर पुलिस को दे दी है। पुलिस ठग की तलाश कर रही है।
बताते हैं कि कोतवाली नगर के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी लक्ष्मण स्वरूप रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे जीटी रोड पर लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के पास खड़े थे, तभी एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर आया जिसकी नेम प्लेट पर वीके शर्मा लिखा था तथा कोतवाली नगर में तैनात होने की बात कहते हुए लक्ष्मण स्वरूप से बोला, उसके भतीजे की शादी है। शादी के लिए कई अंगूठी देखी हैं लेकिन पसंद नहीं आई है। युवक ने उनसे सुनार को दिखाने के लिए अंगूठी मांगी और पांच मिनट में उसे लौटाने की बात कही। इस पर वह उसकी बात में आ गए और अपनी अंगूठी उतारकर दे दी। काफी देर तक वह युवक वापस नहीं लौटा।
इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे के लगभग श्रृंगार नगर निवासी जयवीर सिंह निधौली रोड पर खड़े थे, तभी उक्त युवक पुलिस की वर्दी पहने पहुंचा, जहां उसकी नेम प्लेट पर आरके शर्मा लिखा था, यहां उसने अपनी भतीजी की शादी होने की बात कहते हुए लड़के को अंगूठी देने की बात कही। साथ ही जयवीर से उन जैसी अंगूठी बनवाकर लड़़के को देने की बात कहते हुए सुनार को दिखाने के लिए कहा। इस पर वह भी उसकी बातों में आ गए और अपनी दो अंगूठी दे दी। लेकिन युवक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक दोनों ने इंतजार किया कि कोतवाली नगर में तैनात है तो आ जाएगा, लेकिन जब युवक नहीं आया तो दोनों ने शाम को कोतवाली नगर में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।