{"_id":"68dd1e240e47ac8bff018231","slug":"the-young-man-distressed-by-his-employers-harassment-jumped-into-the-canal-etah-news-c-163-1-eta1001-139857-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मालिक की प्रताड़ना से परेशान होकर नहर में कूदा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मालिक की प्रताड़ना से परेशान होकर नहर में कूदा था युवक
Wed, 01 Oct 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मृतक साहिल कश्यप का फाइल फोटो
एटा। हजारा नहर में कूदे युवक का शव दो दिन बाद करीब 5 किमी दूर बुधवार की सुबह मिला। परिजन ने अवागढ़ निवासी एजेंसी मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवक ने रुपयों के लेनदेन से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुन्ना पुल से नहर में छलांग लगाई थी।
शहर के मालगोदाम रोड निवासी जगदीश ने बताया कि बेटा साहिल कश्यप सोमवार की शाम घर पर खुदकुशी की धमकी देते हुए गया था। इसके बाद पिलुआ थाना क्षेत्र में स्थित सुन्ना पुल से नहर में कूद गया। इससे पहले उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया था। बुधवार की सुबह पुलिस व पीएसी के गोताखोरों ने घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर अरथरा पुल के पास से शव को बरामद किया।
जगदीश ने आरोप लगाया है कि साहिल एक मोबाइल की एजेंसी के लिए काम करता था। अवागढ़ निवासी एजेंसी मालिक के साथ लगभग 5 वर्ष से काम कर रहा था। मालिक ने हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसके ऊपर लाखों रुपये बकाया बता दिए। इसी वजह से 15 दिन से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।