फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The struggle will continue until the victim lawyers get justice.

Etah News: पीड़ित अधिवक्ताओं को न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

Mon, 11 Sep 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The struggle will continue until the victim lawyers get justice.
एटा/जलेसर/अलीगंज। हापुड़ कांड को लेकर पूरे जिले में अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं का कहना है कि पीड़ित साथियों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता हड़ताल रखकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा देने में सरकार की ओर से हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष अशाेक कुमार सिंह सिकरवार, महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयराज सिंह सोलंकी व सीनियर गवर्निंग काउंसिल राजेश कुमार चौहान का कहना है कि अधिवक्ता कानून में कोर्ट का अधिकारी माना गया है। पुलिस ने उन पर हमला कर न्याय प्रशासन को चुनौती दी है। उपाध्यक्ष नैना शर्मा, प्रवेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राजपूत, सुमित शाक्य, संयुक्त सचिव अर्जुन यादव, अविनाश कुमार यादव, जगन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल लोकेंद्रपाल राजपूत रहे।
विज्ञापन

जलेसर में भी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। यूपी पुलिस और प्रशासन के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष विजय कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री शीलेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामगोपाल यादव, दिनेश यादव ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर लागू करने की मांग की। रामगोपाल सिंह, सुरेंद्र पचौरी, केपी सिंह यादव, राजेश कुलश्रेष्ठ, दयाराम सिंह, रामनिवास यादव, अशोक कुमार सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे। अलीगंज में बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम वेद प्रिय आर्य को दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि तहसील बार के सभी अधिवक्ता एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed